`उत्साह' का आयोजन
इंदौर: प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के डिपार्टमेंट ऑफ़ लॉ द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रिय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता - `उत्साह' का आयोजन 24 फ़रवरी से संस्थान के स्किम न 74 परिसर के डिपार्टमेंट ऑफ़ लॉ में आयोजित किया गया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ खेल कमेंटेटर पद्मश्री सुशिल दोषी द्वारा डिपार्टमेंट ऑफ़ लॉ के कन्वेंशन हॉल में दिनांक 24 फ़रवरी (सोमवार) को सुबह 9. 30 किया जाएगा। पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मीर रंजन नेगी समारोह के गेस्ट ऑफ़ ऑनर होंगे।