25 September 2019

दिव्य ब्राह्मण एकता कल्याण समिति

युवा मोर्चा चलाएगा सदस्यता अभियान 


प्रथम चरण का आरंभ  मध्यप्रदेश से होगा



 रायसेन(राघवकीर्ति)। राष्ट्रीय प्रभारी युवा पं.आकांछा विदआ ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति जारी  करते हुए बताया कि राष्ट्रीय संरक्षक पं.विजयलक्ष्मी गणेश उपाध्याय एवं चयन समिति अध्यक्ष पं.शरद द्विवेदी से संपर्क करने के बाद यह निर्णय लिया गया है कि प्रथम चरण में मध्यप्रदेश के सभी जिलों में सदस्यता अभियान युवा मोर्चा चलाएगा, जिससे कि संगठन को मजबूत करने एवं समाज के लोगों को संगठन के माध्यम से समस्याओं को दूर कर सहयोग करने का प्रयास किया जाएगा। इस सदस्यता अभियान में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, संभाग अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, एवं ब्लाक अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।


  विधानसभा निर्वाचन संदर्भ-30" क्विज प्रतियोगिता उज्जैन (  राघवकीर्ति ) आगामी विधानसभा निर्वाचन के अन्तर्गत 17 नवम्बर को मतदान होगा। मत...